महासमुंद. नगर पालिका के राजस्व विभाग में नागरिक इन दिनों संपत्ति कर जमा करने स्वस्फूर्त पहुंच रहे हैं. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नागरिकों से संपत्ति कर, जल कर 31 मार्च से पहले जमा कर अधिभार से बचने की अपील की है. उन्होने कहा कि शहर के विकास में आम जनता की अहम भूमिका होती है. विभिन्न टैक्स से ही शहर में मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, बिजली सहित सफाई की व्यवस्था की जाती है. बता दें कि राजस्व विभाग डोर टू डोर संपर्क कर संपत्ति कर डिमांड बिल दे रहा है. राजस्व विभाग के प्रभारी देवकुमार निर्मलकर ने बताया कि संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार की गई है और नियमित रूप से उनसे संपर्क किया जा रहा है. निर्मलकर ने बताया कि 31 मार्च 2020 के पहले संपत्ति कर जमा करने से अतिरिक्त अधिभार से बचा जा सकता है.
http://चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी
5 को समीक्षा बैठक लेंगे नपाध्यक्ष
महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार विभिन्न विभाग प्रमुखों की 5 फरवरी को बैठक लेंगे. बैठक 2.30 बजे शुरू होगी. बैठक में राजस्व, स्वास्थ्य, जल, वाहन, विघुत, खाद्य, मिशन क्लिन सिटी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग के प्रमुख और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरनाथ दुबे शामिल होंगे. पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर इन विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की करेंगे श्री चंद्राकर ने कहा कि नगर विकास ही हमारी प्राथमिकता है और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
http://टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर







