আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 191 रनों पर सिमटी, भारत को 62 रन की बढ़त

Published on: December 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन पहली पारी में 191 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर 9 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. भारत को कुल 62 रन की बढ़त मिल गई है. पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए थे. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मयंक अग्रवाल पांच और ‘नाइट वॉचमैन’ के तौर पर आए जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना क्रीज पर थे. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करके दूसरे दिन शुक्रवार को 53 रन की बढ़त ले ली थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मार्नस लाबुशेन (47) और टिम पेन (नाबाद 73) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका.

http://सीएम भूपेश ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर की चार बड़ी घोषणाएं


टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा उमेश यादव ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे. भारत ने अपने बचे हुए 4 विकेट सिर्फ 11 रनों पर गंवा दिए. भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया. दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे. फिर मिशेल स्टार्क ने ऋद्धिमान साहा (9) को आउट किया. उमेश यादव (6) स्टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए. कमिंस ने बाउंसर डाल कर मोहम्मद शमी (0) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा भारतीय पारी समाप्त कर दी. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने चार, कमिंस ने तीन विकेट लिए. जोश हेजलवुड, नाथन लियोन के हिस्से एक-एक विकेट आया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now