नई दिल्ली. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर चोट के कारण सीरीज के आखिरी वनडे और 3 टी-20 की सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह डार्सी शॉर्ट को टी20 टीम में शामिल कर लिया गया है. वहीं, तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आराम दिया गया है. टी20 सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा. अगले मुकाबले 6 और 8 दिसंबर को होंगे. कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि टेस्ट सीरीज के लिए पैट (कमिंस) और डेवी (वॉर्नर) हमारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं. डेवी अपने रिहैबिलिटेशन पर काम करेंगे और जहां तक पैट की बात है तो हमारे सभी खिलाड़ियों को इस गर्मियों के चुनौतीपूर्ण सत्र में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना महत्वपूर्ण है.
http://Moto G 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
उन्होंने कहा कि दोनों के लिए प्राथमिकता हाल के वर्षों में हमने जो सीरीज खेली हैं, उनमें सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से एक के लिए पूरी तरह से तैयार होना है, विशेषकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक दाव पर लगे हैं. बता दें कि दूसरे वन-डे में 390 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी के चौथे ओवर में वार्नर चोटिल हुए जब शिखर धवन ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला, जिसे रोकने के लिए उन्होंने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाई, इसी दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. वार्नर इसके बाद लड़खड़ाते हुए मैक्सवेल और टीम के स्टाफ की मदद से पवेलियन लौट गए. फिर एक्स-रे के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.
http://डीजीपी के निर्देश पर टीआई और जीआरपी चौकी प्रभारी निलंबित











