नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में 10 विकेट से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 49.1 ओवर में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट मिला. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड वॉर्नर 128 और कप्तान एरॉन फिंच 110 रन बनाकर नाबाद रहे.
http://हर साल 12 से 14 जनवरी तक होगा युवा महोत्सव : भूपेश
दोनों ने चेज करते हुए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले 1997 में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और स्टुअर्ट विलियम्स ने नाबाद 200 रन की साझेदारी की थी. फिंच ने 16वां और वॉर्नर ने 18वां शतक लगाया. इससे पहले टीम इंडिया 49.1 ओवर में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 47 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. कमिंस और रिचर्डसन को दो-दो सफलताएं मिलीं. जाम्पा और एश्टन के हिस्से एक-एक विकेट आया.
http://फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षाकर्मी की नौकरी कर रहे भाई-बहन गिरफ्तार











