नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट खेल जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं. क्रीज पर मार्नस लाबुशेन (47*) और स्टीव स्मिथ (29*) टिके हुए हैं. मोहम्मद सिराज ने विल पुकोवस्की (10) और रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर (13) को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 197 रनों की बढ़त बना ली है और उसके अभी आठ विकेट शेष हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 244 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया ने आज 96 रन पर दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया और 148 रन के अंदर 8 विकेट गंवा दिए.
http://तीन रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy M02s लॉन्च, जानिए कीमत
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (50) और चेतेश्वर पुजारा (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए. भारतीय टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे और रवींद्र जडेजा 28 रन बनाकर नाबाद रहें. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 4, जोश हेजलवुड ने 2 और मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया. बता दें कि ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर विकेटकीपिंग कर रहे हैं. भारतीय पारी के दौरान पंत के हाथ (एल्बो) में चोट लगी थी. वहीं, रविंद्र जडेजा को भी बैटिंग के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगी थी. दोनों को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया.
http://स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी











