আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मोला उहीच लड़की चाही बात खतम’ का ऑडिशन और शूटिंग शीघ्र प्रारंभ होगी

Published on: June 14, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. छत्तीसगढ़ी कॉमेडी फिल्म ‘मोला उहीच लड़की चाही बात खतम’ का ऑडिशन एवं शूटिंग शीघ्र ही प्रारम्भ होगी. यह जानकारी फ़िल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने क्षेत्र में शूटिंग हेतु स्थल चयन के दौरान दी. फ़िल्म के निर्माता जितेंद्र साहू हैं, निर्देशन जसबीर कोमल करेंगे. फ़िल्म के बारे में निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि जितेंद्र साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम” की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. उन्होने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग दो चरणों में की जाएगी. जिसमें पहले गाने शूट होंगे फिर फिल्म का ड्रामा पोर्शन शूट होगा. उन्होंने कहा कि इस फिल्म मे वे नए कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देंगे क्योंकि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रो में काफी प्रतिभावान युवा हैं.

http://खतरनाक डेल्टा+ में बदला डेल्टा वेरिएंट, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल को भी कर सकता है बेअसर

जिन्हें अपनी फिल्म के माध्यम से सामने लाया जा रहा है जिससे अब प्रदेश के युवा राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके. ज्ञात हो कि जसबीर कोमल ने इसके पूर्व चार फिल्में निर्देशित की हैं जिनमें पहुना, जो चढ़े सो उतरे पार, पांच सौ म डउका ले जाओ और सोचत सोचत प्यार होगे शामिल हैं. फिल्म मोला उहीच लड़की चाही बात खतम का मुहूर्त 6 जून को सम्पन्न हो चुका है. जिसमें सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन, अशोक तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह समेत छत्तीसगढ़ी सिनेमा की तमाम हस्तियां शामिल थीं. इस मौके पर सतीश जैन ने मंच से फिल्म के टाइटल की तारीफ की और कहा कि यह फिल्म जरूर दर्शकों को पसंद आएगी क्योंकि आजकल कॉमेडी फिल्मों की डिमांड ज्यादा है.

http://सुशांत-अंकिता का वो गाना जो कभी नहीं हो सका रिलीज, देखिए वीडियो

अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मोला उहीच लड़की चाही बात खतम एक कॉमेडी, पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म साबित होगी. उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए जसबीर कोमल को शुभकामनाएं दी. फिल्म के निर्देशक कोमल ने बताया कि कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जा रहा है, इस फिल्म के कहानीकार धर्मेंद्र यदु हैं और संवादों में मदद की है अभिनव गिरी और अंजलि गिरी ने. इस फिल्म के अन्य कलाकारों में धमेंद्र सोनी, शिवानी, आयुषी, दिनेश साहू, पुष्पेंद्र सिंह समेत एक लंबी फेहरिस्त है. उक्त फ़िल्म की शूटिंग के बारे में श्री कोमल ने बताया कि इसके कुछ हिस्से की शूटिंग पिथौरा क्षेत्र के आसपास की हसीन वादियों में होगी. इसके लिए बारनवापारा क्षेत्र का चयन किया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now