আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Audi Q2 SUV भारत में लॉन्च, 6.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड

Published on: October 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Audi ने भारत में अपनी सबसे सस्ती SUV Q2 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस कार को भारत में 34.99 लाख रुपए के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है. यह कार एक्स्टीरियर लाइन और डिजाइन लाइन ग्रेड्स में आती है. ऑडी ने अपनी Q2 एसयूवी को स्टैंडर्ड, प्रीमियम, प्रीमियम प्लस-I, प्रीमियम प्लस-II और टेकनोलॉजी जैसे पांच वेरिएंट्स में उतारा है. इस कार में ऑउडी वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है. कार में 12.3 इंच MMI नेविगेशन, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8.3 इंच डिस्प्ले, सनप्रूफ, एंबिएंट लाइटनिंग, LED हेडलाइट और रिवर्स कैमरा भी दिया गया है. कार में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190PS पावर 320Nm टॉर्क जेनेरेट करते हैं.

http://मनरेगा के जॉब कार्ड पर दीपिका की फोटो, हजारों रुपए मजदूरी भुगतान



कार में 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल वील ड्राइव दिया गया है. यह कार 6.5 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है. ऑउडी Q2 कंपनी की एंट्री लेवल SUV कार है. यह कार फॉक्सवैगन के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इस कार की लंबाई 4,191 मिमी है. इस कार की चौड़ाई 1,794 मिमी है. कार की हाइट 1,508mm है. वीलबेस 2,601mm है. इस कार की शुरुआती कीमत 34.99 लाख रुपए है. वहीं कार के टॉप मॉडल की कीमत 48.89 लाख रुपए है. कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग्स लेनी शुरू कर दी है. यह कार बुक करने के लिए आपको 2 लाख रुपए का टोकन अमाउंट देना होगा.

http://बिना मास्क अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now