আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मकान, भू-खण्ड और फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए प्रोजेक्ट का ब्रोशर संलग्न करना अनिवार्य, आदेश जारी

Published on: March 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के प्रमोटर द्वारा मकान, भू-खण्ड, फ्लैट के विक्रय विलेख का पंजीयन करने के लिए अन्य दस्तावेजों की भांति संबंधित प्रोजेक्ट् का ब्रोशर संलग्न करना अनिवार्य कर दिया गया है. मकान, भू-खण्ड, फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए संबंधित प्रोजेक्ट् का ब्रोशर अनिवार्य रूप से लगाने के संबंध में वाणिज्यकर (पंजीयन) विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश की कापी महानिरिक्षक पंजीयन एवं अधिक्षक मुद्रांक को नवा रायपुर को भेजकर प्रदेश के सभी जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक को प्रोजेक्ट् के विक्रय विलेख का पंजीयन के लिए प्रोजेक्ट् का ब्रोशर अनिवार्य रूप से संलग्न कराने कहा गया है.

http://एमपी की 48 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के साथ तीन गिरफ्तार

गौरतलब है कि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के प्रमोटर्स द्वारा मकान, भू-खण्ड, फ्लैट विक्रय करने के लिए ब्रोशर छपवाकर संबंधित प्रोजेक्ट् में दी जाने वाली सुविधाएं एवं गुणवत्ता के संबंध में प्रचार किया जाता है. किन्तु प्रमोटर्स द्वारा कई प्रकरणों में प्रोजेक्ट् के ब्रोशर में उल्लेखित सुविधाएं एवं गुणवत्ता उपलब्ध नहीं कराई जाती. इस संबंध में रेरा द्वारा शासन को दी गई जानकारी के आधार पर रजिस्ट्री के साथ ब्रोशर की कापी लगाने का आदेश जारी किया गया है.

http://एटीएम और थोक दुकान का तोड़कर लाखों पार, बुलाया गया स्नाइपर डॉग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now