আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया

Published on: September 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने भारत को एशिया कप के सुपर-4 के रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 182 रनों का टारगेट रखा. जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर 182 रन बनाते हुए ये मुकाबला जीत लिया. भारत के 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (71) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (42) के बीच तीसरे विकेट की 73 रनों की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की.

https://Kia Sonet X-Line भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियतें

रिजवान और नवाज के आउट होने के बाद आसिफ अली (16) और खुशदिल शाह (नाबाद 14) ने टीम की जीत सुनिश्चित की. भारत के लिए रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, चहल ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट पर 181 रन बनाए. कोहली ने 60 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा (28) और लोकेश राहुल (28) की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. बल्लेबाजी क्रम के इन टॉप तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य बल्लेबाज हालांकि टिककर नहीं खेल पाए.

https://बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी, इस साल आएगी ये बड़ी मुसीबत!

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now