আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द, IPL के आसार बढ़े

Published on: July 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन के आसार बढ़ गए हैं. दरअसल, सितंबर में होने वाले एशिया कप को रद्द कर दिया गया है. वहीं अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. सौरव गांगुली ने ने एक न्यूज चैनल से कहा कि सितंबर में होने वाले एशिया कप को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप भी रद्द होगा, क्योंकि सारे देश टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी से निर्देश मांग रहे हैं. आयोजन की तैयारी को लेकर भी समय लगता है. सौरव गांगुली ने कहा कि जुलाई के मध्य तक हमें मालूम पड़ जाएगा कि टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है या नहीं.

http://गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, चिल्ला-चिल्लाकर बोला- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप है. आईसीसी कोशिश कर रही है कि टी-20 वर्ल्ड कप हो जाए. क्योंकि इससे उसे बहुत रेवेन्यू मिलता है. जब तक आईसीसी से निर्देश नहीं मिलेंगे तब तक आईपीएल को लेकर भी हम कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हमारे पास गैप नहीं है. गांगुली ने कहा कि दिसंबर में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेलना है. एशिया कप रद्द हो चुका है, लेकिन आगे क्या होगा, इस पर मैं कुछ नहीं बोल सकता. उन्होने कहा कि आईपीएल को लेकर हमारा प्रयास जारी है. हम इंडिया में इसे कराने की कोशिश करेंगे. गांगुली ने कहा कि 4 से 5 वेन्यू में हम इसका आयोजन करा सकते हैं. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत से बाहर कराने पर हम सोचेंगे. हमारे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं.

http://शोले के ‘सूरमा भोपाली’ नहीं रहे, अभिनेता जगदीप का 81 की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now