আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एशिया कप 2021 स्थगित, अब 2023 में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

Published on: May 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एशिया कप 2021 के आयोजन को दो साल के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने दी. इस साल महाद्वीपीय टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वहां कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा. एसीसी के मुताबिक एशिया कप 2021 का आयोजन 2023 में होगा. एसीसी ने बयान जारी कर कहा कि बोर्ड ने हालात को देखते हुए बेहद सतर्कता से इस मुद्दे पर विचार किया और फैसला किया कि टूर्नामेंट को स्थगित करना ही विकल्प है.

http://‘यास’ के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका, चेतावनी जारी

एशियाई क्रिकेट परिषद ने कहा कि टूर्नामेंट के इस सत्र का आयोजन 2023 में कराना ही सही होगा क्योंकि 2022 में पहले ही एशिया कप का आयोजन होना है. समय आने पर इसकी तारीखों की पुष्टि की जाएगी. एसीसी ने कहा कि एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना काफी मुश्किल है. दरअसल, इस साल टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले कराए जाने की उम्मीद थी.

http://पहलवान सुशील कुमार को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, हत्या का है आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now