महासमुंद. साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात साढ़े आठ बजे विकास शर्मा अपने घर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे टहल रहे थे, तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस मे विवाद कर रहे थे. उनका बीच-बचाव करते वे गिर पड़े. बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल लाने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उनकी हृदयगति पहले पम्प करके और फिर वेंटीलेटर द्वारा प्रारंभ करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम से ही पता चलेगा.
https://महिला की अधजली लाश मिली, हत्या कर जलाने की आशंका
डॉ. विमल चोपड़ा ने रात सवा 11 बजे उनके निधन की पुष्टि की. पुलिस के अनुसार घटना के बाद से प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. वास्तव में घटना कैसे हुई पता लगाया जा रहा है. उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं. घटना को लेकर एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है. बता दें कि महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे. उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया. पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली. बाद से वे क्राइम ब्रांच, साइबर सेल में सेवा देते रहे.
https://जब तक माता-पिता जिंदा रहेंगे, उनकी प्रॉपर्टी पर बच्चों का कोई हक नहीं : हाईकोर्ट







