कांकेर. एनएच-30 के किनारे एक महिला की अधजली लाश मिली है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार कांकेर से कोकोड़ी जाने वाले मार्ग में लाश मिली है. शनिवार की सुबह जब राहगीर इस मार्ग से गुजर रहे थे तो उनकी नजर लाश पर पड़ी. बाद उन्होंने फौरन आस-पास के गांव के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. फिर ग्रामीणों ने पुलिस को लाश मिलने की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
https://फाग गीत ने समा बांधा, धूमधाम से मनाई गई होली
शव आधा जल गया है लेकिन चेहरा नहीं जल पाया है. लाश की फोटो लेकर पुलिस अब आस-पास के गांव में जाकर महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही जिले के अन्य थानों में भी किसी महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
https://तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत, दो का उपचार जारी







