আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अश्विन बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, लगातार दूसरे महीने भारतीय क्रिकेटर ने जीता अवॉर्ड

Published on: March 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए हैं. रविचंद्रन अश्विन हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे थे. अश्विन ने इस सीरीज में कुल 32 विकेट झटके थे. अश्विन ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है. रविचंद्रन अश्विन आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने जाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. अश्विन से पहले जनवरी में यह अवॉर्ड टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जीता था.

http://Motorola के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपए

इस तरह लगातार दूसरी बार किसी भारतीय ने इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है. आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें अश्विन के रिकॉर्ड्स दिए गए हैं. अश्विन ने फरवरी के महीने में कुल 24 विकेट झटके हैं, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक भी शामिल है. भारत की ओर से सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन ने इसी टेस्ट सीरीज में पूरा किया.

http://‘साइना’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा परिणीति का अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now