আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI स्कीम को मंजूरी, रबी की फसलों के MSP में बढ़ोतरी

Published on: September 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. सरकार ने टेक्सटाइल सेक्टर को राहत दी और किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया.

https://T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी की नए रूप में वापसी

PLI स्कीम को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए PLI स्कीम को मंजूरी दी. 10 अलग-अलग उत्पादों के लिए अगले 5 साल तक 10683 करोड़ रुपए से अधिक का पैकेज दिया जाएगा. पैकेज में टीयर 2-3 के इलाकों वाली कंपनियों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि टेक्सटाइल के क्षेत्र में लिए गए इस फैसले से हजारों लोगों को सीधे रोजगार मिल पाएगा. पैकेज को दो भागों में रखा गया है, जिसमें 100 करोड़ रुपए तक का प्रोडक्शन और 300 करोड़ रुपए तक का प्रोडक्शन पर ध्यान दिया गया है. पैकेज से एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक इस स्कीम से मुख्य रूप से गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा जैसे राज्यों को लाभ मिल पाएगा. पीयूष गोयल का कहना है कि बिहार जैसे राज्य भी इस स्कीम को लेकर फायदा उठा सकते हैं.

https://संसदीय सचिव की शिकायत के बाद सहायक संचालक निलंबित

MSP में बढ़ोतरी

केंद्रीय कैबिनेट ने साल 2022-23 के सीजन के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है. केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए एमएसपी में 40 रुपए की बढ़ोतरी की है, जो अब 2015 रुपए तक पहुंच गई है. जबकि जौ की एमएसपी में 35 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.  सरकार के मुताबिक, मसूर, रेपसीड तथा सरसों (₹400 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी) के एमएसपी में पिछले वर्ष की तुलना में उच्चतम वृद्धि की गई है, इससे सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी होगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now