महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से विभिन्न कार्यों के लिए पांच लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि आज जो संकट की घड़ी चल रही है उसमें हम सबको सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना है और अपने आसपास जरूरतमंद लोगों को जो सहयोग करते बनता है वह जरूर की जाए. कोरोना के इस जंग को हम सबको मिलकर लड़ना है. जहां तक क्षेत्र की विकास की बात है तो इसकी चिंता की जरूरत नहीं है.
http://ग्रामीण के घर की बाड़ी से गांजे के 21 हरे-भरे पौधे बरामद
क्षेत्र में विकास का कार्य कहीं नहीं रूकेगा. लगातार इस तरह के विकास कार्य क्षेत्र में होते रहेंगे. इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत सोरम के नायकबांधा में दो लाख की लागत से पचरी निर्माण, ग्राम पंचायत पटेवा के साहूपारा में एक लाख 70 हजार की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत भावा में पचास हजार की लागत से मुक्तिधाम निर्माण, ग्राम पंचायत बोडरा में एक लाख की लागत से रंगमंच निर्माण व 20 हजार की लागत से ग्राम पंचायत जोगीडीपा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोहा गेट निर्माण की स्वीकृति मिली है.
http://Motorola Edge+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







