महासमुंद. एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद शहरी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की प्रक्रियाधीन नियुक्ति निरस्त कर शासन के नवीन निर्देशों के तहत अब नए सिरे से नियुक्ति की जाएगी. एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुन्द शहरी के परियोजना अधिकारी ने बताया कि पूर्व में रिक्त आ्रगनबाड़ी सहायिका के पद पूर्ति के लिए विश्वकर्मा वार्ड केन्द्र क्रमांक 2 में कार्यकर्ता पद, गुरूनानक वार्ड केन्द्र क्रमांक 2 में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड केन्द्र क्रमांक 2 में सहायिका पद,
http://‘छत्तीसगढ़ में बापू के पदचिन्ह’ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो
पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड केन्द्र क्रमांक 2 कार्यकर्ता पद, शकर नगर वार्ड केन्द्र क्रमांक 1 में सहायिका पद एवं पं. दीनदयाल उपाघ्याय वार्ड केन्द्र क्रमांक 2 में सहायिका पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसे निरस्त करते हुए नए सिरे से नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए 25 सितम्बर 2019 से 10 अक्टूबर 2019 तक इच्छुक अभ्यर्थियों पुनः आवेदन कर सकते है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.
http://सचिन ने खोला पुराना राज, जब पारी का आगाज करने के लिए करनी पड़ी थीं मिन्नतें
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716
http://अफवाहों से सावधान! इन बातों के लिए नहीं कट सकता चालान







