नई दिल्ली. Apple AirPods Pro ब्लूटूथ हेडफोन्स की सेल बुधवार से भारत में शुरू हो गई है. इसकी कीमत 24,900 रुपए है. इसके साथ ही कंपनी ने पुराने AirPods की कीमत भी बदल दी हैं. पहला Apple AirPods अब 14,900 रुपए में मिलेगा, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस के साथ इसे 18,900 रुपए में खरीद सकते हैं. एपल AirPods Pro में कई नए फीचर्स दिए गए हैं और डिजाइन भी नया है. इसमें नॉएज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है. इसे iOS 13.2 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. ऐप्पल AirPods Pro में सिलिकॉन इयरटिप्स हैं जो कानों में बेहतर तरीके से फिट होते हैं. नए एयरपॉड्स में वेंट सिस्टम भी दिया गया है जिसकी वजह से इसे पहनने पर आपको कानों को तकलीफ नहीं होगी.
http://सर्दियों में रोजाना जरूर खाएं मूंगफली, मिलेंगे गजब के फायदे
इसमें Adaptive EQ भी दिया गया है. आपको कानों के शेप के हिसाब से ये म्यूजिक के मिड और लो फ्रिक्वेंसी को ट्यून करने का काम करेगा. इसमें एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी है जिसे आप एनेबल कर सकते हैं. इसे एनेबल करने के बाद आप आस पास की नॉएज भी सुन पाएंगे. एपल AirPods Pro में H11 चिप दिया गया है और इसकी बैटरी परफॉर्मेंस भी पिछले जेनेरेशन से बेटर है. यह 5 घंटे ज्यादा तक का बैकअप दे सकता है. इसके अलावा इसमें वॉयस ऐक्टिवेटेड सिरी भी है. इसके तहत Hey Siri बोल कर म्यूजिक प्ले कर सकते हैं या कॉलिंग कर सकते हैं. ऑडियो शेयरिंग का भी फीचर है जिसके तहत एक साथ एक से ज्यादा लोग एक ही म्यूजिक सुन सकते हैं या एक फिल्म देख सकते हैं.
http://गलत आधार कार्ड नंबर देने पर लगेगा इतना जुर्माना, इन जगहों पर लागू होगा नियम










