আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनुष्का का विराट के नाम लंबा पोस्ट, जानिए क्या लिखा

Published on: January 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी. उनके इस अचानक लिए गए फैसले से सभी हैरान थे. विराट के कैप्टेंसी छोड़ने के बाद उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इमोशनल पोस्ट लिखी है. अनुष्का ने विराट की एक हंसती हुई फोटो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- मुझे साल 2014 में वो दिन याद है जब तुमने मुझे बताया था कि तुम इंडियन टेस्ट टीम के कैप्टन बन गए हो, क्योंकि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. इसके बाद मैंने, तुमने और धोनी ने अगले दिन बातचीत की थी. धोनी ने तुम्हें कहा था कि अब देखना कितनी जल्दी से तुम्हारी दाढ़ी सफेद होने लग जाएगी. हम इस पर खूब हंसे थे. उस दिन के बाद से मैंने तुम्हारी दाढ़ी सफेद होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है.

https://स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर निकली भर्ती, 18 से वॉक-इन-इंटरव्यू

मैंने ग्रोथ देखी है. तुम्हारे आसपास और तुम में. और हां, मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन के रूप में तुम्हारी ग्रोथ और अचीवमेंट्स पर नाज है. लेकिन उससे भी ज्यादा मुझे नाज तुम्हारे अंदर की ग्रोथ पर है. साल 2014 में तुम एकदम जवान थे. नेक इरादे, सकारात्मकता और लक्ष्य आपको जीवन में आगे लेकर जाते हैं. ये आगे लेकर जाते तो हैं मगर कई सारे चैलेंजेस भी होते हैं. बहुत सारे चैलेंजेस जो तुमने फेस किए वे सिर्फ फील्ड पर नहीं थे बल्कि उसके बाहर थे. मगर शायद यही तो जीवन है. है ना. मुझे तुम पर भरोसा है कि तुमने अपने नेक इरादों के आगे किसी भी बाधा को टिकने नहीं दिया. तुमने उदाहरण सेट किया और तुमने एक-एक जीत के लिए सबकुछ झोंक दिया. अपनी पूरी एनर्जी लगा दी. और कुछ हार के बाद तुम्हारे बगल में बैठे हुए मैंने तुम्हारे आंसू बहते देखे. तुम्हारे मन में कसक थी कि आखिर कहां कमी रह गई और कैसे बेहतर किया जा सकता था. ये तुम हो और ऐसा ही तुमने सबसे एक्सपेक्ट किया. तुम हमेशा से अपरंपरागत और बेबाक देखा है.

https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ बदलाव, अब किसानों को नहीं मिलेगी ये सुविधा

सब्र तुम्हारा दुश्मन रहा है और मेरी नजरों में तुम्हारी यही बात मुझे महान बनाती है. यही तुम्हारी प्योरनेस है. जिसमें कहीं भी कोई चापलूसी नहीं. हर कोई इस बात को समझ भी नहीं सकता. मैंने पहले भी कहा है कि वो लोग धन्य हैं जो तुम्हें ठीक तरह से जान पाए हैं. तुम परफेक्ट नहीं हो और तुम्हारे अंदर भी कमियां हैं. मगर तुमनें इन्हें कभी भी छिपाया नहीं है. तुमने हमेशा जो सही लगा उसी का साथ दिया. तुमने हमेशा कठिन को चुना. तुमने कभी किसी चीज के लिए भीख नहीं मांगी. इस पोजिशन के लिए भी नहीं. जब कोई किसी चीज को कस के पकड़ लेता है वो उस तक सिमट कर रह जाता है. और माए लव, तुम तो असीमित हो. हमारी बेटी अपने पिता के इस 7 साल की सीख को देखेगी. तुमने अच्छा किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now