नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनाउंस किया था कि उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है. अनुष्का और विराट ने उस दौरान एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आईं थीं. अनुष्का ने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो समुद्र की लहरों के पास बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर से साफ पता चलता है कि अनुष्का स्टारडम से दूर अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं.
http://‘छोटे रफी’ की आवाज के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, शेयर किया VIDEO
तस्वीर के साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा- जीवन के निर्माण से ज्यादा वास्तविक और सुखद कुछ भी नहीं है. जब ये आपके कंट्रोल में नहीं है तो वाकई में क्या है? अनुष्का द्वारा साझा की गई ये तस्वीर कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. जहां उन्हें अपने साथी कलाकारों की शुभकामनाएं मिल रही हैं वहीं दूसरी तरफ पति विराट ने भी उनकी इस खूबसूरत तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया. उन्होने लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया.
http://तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ का डेविल अवतार देखकर चौंके फैन्स










