नई दिल्ली. टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना डेविल अवतार दिखाया जिससे फैन्स भी चौंक गए. दरअसल, मुनमुन ने एक फिल्टर यूज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेविल लुक में दिख रही हैं. वीडियो में उनके पीछे पंख नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस की आंखों का रंग भी बदल गया है.
http://अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन
इस वीडियो में उनके चेहरे हाव-भाव भी किसी डेविल से कम नजर नहीं आ रहे हैं. मुनमुन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- मैं एक डेविल (शैतान) का रोल भी निभा सकती हूं. 1 से 10 तक की स्केल में आप मेरे इस डेविल लुक को कितने नंबर देंगे? हालांकि मुनमुन ने आगे बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स सेक्शन बंद किए हुए हैं तो वह खुद ही अपने आपको -7-8 नंबर देंगी.
http://इन 6 चेहरों की सलाह पर चलेगी कांग्रेस, सोनिया ने बनाई विशेष समिति
https://www.instagram.com/p/CE9UC_TBN2l/?utm_source=ig_web_copy_link
http://साजिद खान पर मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप










