नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की पहली वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हो गई है. अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इस वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. इनमें से कुछ मीम्स जो अनुष्का के फेवरेट हैं उन्हें एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस मीम को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है.
http://प्रतिबंधित गुटखा-तम्बाकू के साथ तीन गिरफ्तार
अनुष्का शर्मा ने एक मीम शेयर किया है जिसमें ऐ दिल है मुश्किल के उनके लुक के आगे स्वर्ग लोक लिखा हुआ है. इसके आगे फिल्म सुल्तान का उनका लुक है जिसके आगे धरती लोक लिखा हुआ है और आखिर में उनका एनएच10 का उनका लुक है जिसके आगे पाताल लोक लिखा हुआ है. ये मीम सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अगली स्लाइड में अनुष्का ने एक और मीम शेयर किया है. इसमें अनुष्का के फिल्म ‘फिल्लौरी’ वाले लुक के आगे स्वर्ग लोक लिखा है. फिल्म ‘सुई धागा’ वाले लुक के आगे धरती लोक लिखा है और फिल्म ‘परी’ वाले लुक के आगे पाताल लोक लिखा हुआ है. इन मीम्स को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा- यह एक लोक है. याद दिला दें कि पाताल लोक रिलीज हो गई है.
http://चार्ज लेते ही थाना प्रभारी ने किया गांवों का दौरा, कहा- अवैध गतिविधियों पर लगाएंगी रोक










