नई दिल्ली. साल 2023 में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इस पर गृह मंत्रालय फैसला लेगा. अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विषय पर कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा. हम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है. आतंकवाद के साये में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.
https://फ्री दिवाली ऑफर के झांसे में न आएं, क्लिक करते ही निकल जाएगा ‘दिवाला’
पाकिस्तान की ओर से वनडे वर्ल्ड कप का बायकॉट करने की धमकी दी गई है, जिस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में विश्व कप खेलने के लिये क्वालिफाई कर चुकी सभी टीमों को न्योता दिया जाएगा. भारत अब उस स्थिति में नहीं है कि किसी की सुनेगा और किसी के पास सुनाने का कोई कारण नहीं है, हम सभी का स्वागत करेंगे और उम्मीद है कि सभी आएंगे. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले कि भारत खेलों की भूमि है, यहां वर्ल्ड कप का आयोजन होता रहता है. अगले साल यहां वर्ल्ड कप होगा और दुनियाभर की टीमें खेलेंगी. क्रिकेट जगत भारत के अलावा क्या है, भारत का बहुत बड़ा योगदान है. यहां होने वाला वर्ल्ड कप ऐतिहासिक होगा.











