नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में एक और मिस्ट्री गर्ल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर इस मिस्ट्री गर्ल का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच में काफी रोमांच देखा गया. आखिरी बॉल तक मुकाबला गया और किसी को खबर नहीं थी कि आखिर कौन ये मैच जीत जाए. जब कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर्स चल रहे थे, उसी वक्त टीवी स्क्रीन पर इस मिस्ट्री गर्ल को दिखाया गया.
https://‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ रहे हैं शैलेश लोढ़ा? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई
उस वक्त मैदान की बिग स्क्रीन पर भी मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर दिखाई गई, जिसके बाद उन्होंने स्माइल किया. यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और ट्विटर यूज़र्स लगातार इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. यह मिस्ट्री गर्ल कौन है, अभी यह नहीं पता लग पाया है. इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक ऐसे कई मैच हुए हैं, जहां पर कई मिस्ट्री गर्ल वायरल हुई हैं. अलग-अलग मौकों पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई हैं. ट्विटर यूज़र्स और क्रिकेट फैन्स ने कई बार मज़ाक भी किया है कि आईपीएल के कैमरामैन मैच से ज्यादा मिस्ट्री गर्ल को दिखा रहे हैं.
https://34 साल पुराने रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा
Mystery Girl Steals Show During KKR vs LSG pic.twitter.com/VPqActLIjO
— uppala shivaprasad (@shivauppala93) May 19, 2022











