আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निगम-मंडलों की एक और सूची जारी, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बने अटल श्रीवास्तव

Published on: July 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. निगम-मंडलों की एक और सूची शुक्रवार जारी कर दी गई. बिलासपुर के प्रमुख कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है. इनके साथ ही इस लिस्ट में 21 कांग्रेस नेताओं को सदस्य और पदाधिकारी बनने का मौका मिला है. निगम मंडल आयोग की जारी सूची में मुख्यमंत्री के करीबी अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है. चितरेखा साहू पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं. नरेश ठाकुर और निखिल द्विवेदी पर्यटन मंडल के सदस्य बनाए गए हैं.

http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत पंजीयन हेतु संयुक्त खातेदार किसानों को अब सिर्फ देना होगा स्व-घोषणा पत्र

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी को बनाया गया है. सोनूराम नाग, पुनीता प्रजापति, कुलवंत प्रजापति, कृष्णा चक्रधारी, बसंत चक्रधारी, खिलावन चक्रधारी को माटी कला बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है. आरएन वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाया गया है. वहीं क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल और विजय साहू को बनाया गया है. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढीमर बनाए गए हैं. मछुआ कल्याण बोर्ड के अन्य सदस्य के रूप में दिनेश फूटान, देव कुँवर निषाद, आरएन आदित्य, अमरिका निषाद, प्रभु मल्लाह, विजय ढीमर को नियुक्ति मिली है.

http://T20 World Cup के ग्रुप की घोषणा, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now