पिथौरा. बार अभ्यारण्य में लंबे समय से अनुकूलन केंद्र में कैद कर रखे गए काले हिरणों को छोड़े जाने के बाद एक और काला हिरण गुरुवार को देवपुर वन परिक्षेत्र के कुरकुटी के एक खेत में कुत्तों के हमले से मारा गया. विभागीय सूत्रों के अनुसार बार अभ्यारण्य के अनुकूलन क्षेत्र में करीब 3 साल कैद में रखने के बाद कुछ काले हिरणों को विगत वर्ष बार के जंगल मे छोड़ा गया था, पर एक बाड़े में ही आसानी से खाना मिलने से अब छोड़े गए काले हिरण जंगल में अपना भोजन तलाशने की बजाय अभ्यारण्य के समीप के गांवों तक पहुंच रहे हैं. गांव के समीप इन हिरणों को देखते ही आवारा कुत्ते इन पर टूट पड़ते हैं. जिससे करीब छह माह पूर्व 2 काले हिरणों की मौत हो चुकी है.
https://जगह-जगह ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम न होने से उत्साह नदारद
बाद आज पुनः कुछ काले हिरण बया-पिथौरा के बीच स्थित ग्राम कुरकुटी के पास घूमते दिखाई दिए थे. खुले में घूमते देख ग्राम के तीन कुत्ते इनके पीछे पड़ गए थे. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार एक काला हिरण कुत्तों से बचते एक खेत में उतर गया, पर रबी की सिंचाई के कारण खेत गीला था. जिससे हिरण का पैर कीचड़ में धंस गया. हिरण के भाग न पाने पर तीनों कुत्ते उस पर टूट पड़े. जिसे देख कर ग्रामीणों ने कुत्तों से हिरण को मुक्त कराया, पर तब तक हिरण गम्भीर रूप से घायल हो चुका था. दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही देवपुर रेंजर ज्योति गुप्ता और सपअ सालिकराम डड़सेना तत्काल घटनास्थल पहुंच कर पशु चिकित्सक की व्यवस्था में लग गए, पर पशु चिकित्सक के आने के पूर्व ही काले हिरण ने दम तोड़ दिया.
https://पहले दिन ‘पठान’ ने मचाया धमाल, की रिकॉर्डतोड़ कमाई
पीएम के बाद होगा दाह संस्कार : रेंजर
देवपुर में पदस्थ रेंजर ज्योति गुप्ता ने इस प्रतिनिधि को बताया वे घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच गई हैं. उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है. उच्च अधिकारियों के पहुंचने के बाद उनके निर्देशानुसार ही काले हिरण का पोस्टमार्टम कर वहीं दाह संस्कार कर दिया जाएगा.
https://5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, इतनी है कीमत







