पिथौरा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के खेल मैदान में नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव, नगर पंचायत में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में बीईओ केके ठाकुर, बस स्टैंड में सूजन सिंह और शहीद स्मारक में तुलाराम साहू ने ध्वजारोहण किया. इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की मात्र खानापूर्ति ही की गई. प्रायः सभी विभागों में विभाग प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम समाप्त कर दिए. जिससे 26 जनवरी गण पर्व का उत्साह नहीं था. बल्कि, पूरे दिन सरकारी विभाग राष्ट्रीय पर्व की औपचारिकता पूरी करते दिखाई दिए. नगर का मुख्य कार्यक्रम खेल मैदान में आयोजित किया जाता था, पर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छूट और नगर पंचायत क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर सरकारी रोक चर्चा का विषय बनी रही. नगर में इस राष्ट्रीय पर्व पर भी सूनापन देखकर आम आदमी भी सरकार की इस रोक पर आगबबूला दिखाई दिए.
https://रेप पीड़िता ने कहा- जान को खतरा, परिवार को भी धमकाया जा रहा
वार्ड-2 में सियान सम्मान
नगर के वार्ड-2 नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के गृह वार्ड के प्राथमिक शाला में सियान सम्मान के तहत वार्ड की बुजुर्ग महिला के हाथों झंडात्तोलन कराया गया. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हर जगह सियान का सम्मान होना चाहिए. सियान जन हमारी धरोहर हैं. हमें सियानजनों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है. सियानों के पास ज्ञान का अनुभव का भंडार है. हमारा, आपका, सबका यह प्रथम दायित्व है कि हर जगह सियान का सम्मान कायम रहे, ऐसा प्रयास हमें करना चाहिए. आत्माराम यादव सियान सम्मान की बातों पर अमल करते हुए सियानजन का श्रीफल व साड़ी देकर सम्मान किया और स्कूल के बच्चों को चॉकलेट वितरण कर सभी जन मानस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.
https://युवाओं को हर माह बेरोजगारी भत्ता, पंचायतों को हर साल 10 हजार देने की घोषणा
सशिमं में रस्साकसी
नगर में कहीं भी कोई कार्यक्रम न होने से शासन के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त करते नगरवासी स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण के बाद खेलकूद में रस्साकसी का आनंद लेने सशिमं पहुंचकर वहां आयोजित समारोह का भरपूर आनंद लिया.







