खुज्जी. खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिल्हाटी और इस क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने चिल्हाटी में कॉलेज और सहकारी बैंक की शाखा खोलने, बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण, गोंदानाला जलाशय का जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य कराने की घोषणा की. इसी तरह उन्होंने आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम कराने, टेकाहर्रा में 33 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगवाने, टेकाहर्रा से मक्के और टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क के निर्माण की घोषणा की.
https://भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया प्रत्याशी
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की. इस मौके पर विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू और मोहला मानपुर विधायक इंदर शाह मंडावी भी मौजूद थे. उन्होंने भेंट-मुलाकात उपस्थित ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति की जानकारी ली. भेंट-मुलाकात के दौरान रियाज खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरा 5 लाख 74 हजार का लोन था. माफ हो गया. उन्होंने बताया कि 2 साल तक अकाल पड़ा था. ट्रैक्टर को बेचना पड़ा था. आपके कर्ज माफी के निर्णय से मुझे बड़ी राहत मिली. रियाज ने आपने गहरे संकट से उबार दिया. गहरे संकट से उबार दिया.
https://Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







