नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा. दोनों ही राज्यों में 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे. तारीखों का ऐलान करते हुए उन्होने कहा कि दीवाली के त्योहार से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में 100 फीसदी वोटर्स के पास मतदाता पहचान पत्र हैं. महाराष्ट्र में 8.94 करोड़, जबकि हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं. उम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी. कोई भी कॉलम खाली रहा तो उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा.
http://ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी, चीफ सेलेक्टर ने बताए उनके विकल्प के नाम
सीईसी ने चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील भी की. सीईसी ने कहा कि पांच बूथों के वीवीपैट का मिलान किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही लाइसेंसी हथियारों को जमा करना होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन विधानसभा चुनावों में हर उम्मीदवार के चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रुपए तक तय की गई है. चुनावों को शांतिपूर्ण और पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी. उन्होने बताया कि इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 64 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उप-चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी.
http://अभनपुर विधानसभा शिवसेना के पुन: प्रभारी बने सोनू दीवाना









