नई दिल्ली. अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अंकिता अपने बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं. इसमें वह सेंशुअस अंदाज में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद को संजय लीला भंसाली का फैन भी बताया है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दरअसल, अंकिता इस वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ के सॉन्ग पर परफॉर्म कर रही हैं.
https://Honda CBR650R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
अंकिता रणवीर-दीपिका पर फिल्माए गए ‘अंग लगा ले’ सॉन्ग पर अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं और अपने सेंशुअस मूव्स से लोगों का दिल जीत रही हैं. इसमें अंकिता कों ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है. वह हाथ धुएं से भरा दीया अपना हाथ में लिए दीपिका की तरह डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अंग लगा ले. मिस्टर भंसाली की हमेशा से फैन. उन्होंने दिल वाले और आंखों में प्यार भरे इमोजी को अपने कैप्शन में शामिल किया है.
https://WHO ने दी चेतावनी- ओमिक्रॉन से ज्यादा संक्रामक होगा अगला कोरोना वेरिएंट










