আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति ने काट दिया पत्नी का पंजा

Published on: February 15, 2023
---Advertisement---

बिलासपुर. पत्नी के कोर्ट में केस करने से गुस्साए पति अपने ससुराल पहुंचा और दरवाजा तोड़कर पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम कासियाकला निवासी ज्योति रानी की शादी फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोंटू से 2021 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही प्रशांत आए दिन ज्योति से झगड़ा कर मारपीट करता था. इस वजह से वह कासियाकला में अपने मायके में रह रही थी. इस दौरान उसने अपने पति के विरुद्ध कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर में केस भी कर दिया. बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को रात में कासियाकला निवासी परिवार के सारे लोगों ने खाना खाकर सो गए. इस बीच रात को लगभग साढ़े दस बजे आसपास प्रशांत लाल कासियाकला पहुंचा.

https://6 सेंटीमीटर की पूंछ के साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टर भी रह गए दंग

वह जबरदस्ती घर में घुस गया. दरवाजा तोड़कर वह ज्योति रानी के कमरे तक पहुंच गया. कमरे में वह पत्नी को कोर्ट में केस करने पर धमकी देने लगा. फिर उसने गाली देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से पत्नी ज्योतिरानी पर जानलेवा हमला कर दिया. इससे ज्योतिरानी के एक हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया. वह बहुत बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई. परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी. फिर वे उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार को उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया. अब महिला के भाई अविनाश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

https://कोचिंग सेंटर में प्यार, फिर लिव इन में रहे; अब ढाबे के फ्रिज में मिली लाश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now