नई दिल्ली. एक शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बर्बरता दिखाते हुए उसकी नाक काट दी. महिला को गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शराबी पति की मारपीट से परेशान महिला ने पति का घर छोड़कर कोर्ट में केस किया था और गुजारा भत्ते की मांग की थी. दरअसल, मध्यप्रदेश के रतलाम में आलोट की रहने वाली टीना माली की शादी उज्जैन जिले के झुठावद गांव के दिनेश माली के साथ 2008 में हुई थी. टीना के मुताबिक दिनेश कुछ भी काम नहीं करता था. शादी के कुछ समय बाद दिनेश शराब पीकर उससे मारपीट करने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर वह दोनों बेटियों के साथ वापस मायके आकर रहने लगी.
https://IPL 2021 : हर्षल की हैट्रिक, RCB ने MI को 54 रन से हराया
यहां पर वह रसोई बनाने का काम करके गुजारा कर रही है. 2019 में टीना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण पोषण के लिए केस दायर कर दिया. यह बात दिनेश को नागवार गुजरी. वह केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था. रविवार दोपहर अंजुमन कॉलोनी स्थित टीना के घर आरोपी पति दिनेश पहुंचा. उसने टीना और दो बेटियों से मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान उसने दांतों से पत्नी की नाक काट दी, बाद फरार हो गया. पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को आलोट के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
https://VIDEO : वायरल हुआ ‘माणिके मगे हिते’ गाने का भोजपुरी वर्जन









