আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

और जब मुख्यमंत्री भूपेश का गला रूंधा, आंखों से बह रहे थे आंसू

Published on: December 26, 2019
---Advertisement---

गरियाबंद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिले के ग्राम बारुका पहुंचकर राज्य के सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री साहू के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट की. इस अवसर पर उन्होंने उनकी माता श्रीमती मनटोरा बाई, धर्मपत्नी श्रीमती आशालता, पुत्र खुमन साहू एवं शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया. शोक-सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री भूपेश की आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे. उनके हाथों में माइक था, लेकिन शब्द की जगह लगातार आंसू बह रहे थे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसे महसूस किया और माइक अपने हाथों में थाम संवेदना व्यक्त की.

http://महापौर और अध्यक्ष निर्वाचन के लिए 15 दिन के अंदर निर्वाचित पार्षदों का सम्मेलन बुलाने कलेक्टरों को परिपत्र

भूपेश कुछ ज्यादा न बोल सके. उन्होने रूंधे गले भावुक होकर सिर्फ इतना कहा कि छत्तीसगढ़ के जाने-माने लोकगायक मिथलेश पारिवारिक मित्र जैसे थे, अब हमारे बीच नहीं रहे, इस पर सहसा विश्वास करना कठिन है. उन्होंने कहा कि उनसे आखिरी मुलाकात दीवाली के मौके पर हुई थी. उन्होने अत्यंत भावुक होकर कहा कि उनका निधन केवल उनके परिवार की नहीं बल्कि समाज और पूरे प्रदेश की क्षति है. इस अवसर पर राज्य के सुप्रसिद्ध कलाकार भारती बंधु, कुलेश्वर ताम्रकार, श्रीमती कविता वासनिक, प्रेम चन्द्राकर, दीपक चंद्राकर, भूपेन्द्र साहू सहित अन्य लोक कलाकारों ने उनके सुमधुर गीत गाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू मौजूद थे.

http://कांग्रेस ने जारी की नगर पालिका निगमवार पर्यवेक्षकों की सूची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now