नई दिल्ली. सौरव किशन उर्फ छोटे मोहम्मद रफी के वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं. उनकी आवाज काफी हद तक मोहम्मद रफी से मेल खाती है. यही वजह है कि उनके फैन्स उन्हें छोटे मोहम्मद रफी कहकर बुलाते हैं. केरल के कोझिकोड़ में रहने वाले किशन ने जब 2019 की रफी नाइट में गाना गाया तो तमाम लोगों ने उनके वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें शेयर किया. किशन अधिकतर मोहम्मद रफी के ही गाने गाते हैं और उनकी आवाज रफी से किस हद तक मेल खाती है ये आप उनके वीडियो देख कर अंदाजा लगा सकते हैं.
http://अवैध रेत भण्डारण पर बड़ी कार्रवाई, 1 जेसीबी सहित 21 वाहन ज़ब्त
मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए उनका एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सौरव किशन मोहम्मद रफी के मशहूर गाने ‘तेरी आंखों के सिवा’ को गा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा उसके मुरीद हो गए हैं. उनका वीडियो ट्विटर पर जुडीश राज नामक यूजर ने शेयर किया था, जिसे बाद में आनंद महिंद्रा ने शेयर किया. वीडियो शेयर कर उन्होने लिखा- हम सदियों से नए मोहम्मद रफी का इंतजार कर रहे हैं. अब लगता है हमें अधिक समय तक इंतजार नहीं करना होगा. मैं इस वीडियो क्लिप को बंद नहीं कर सकता.
http://तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ का डेविल अवतार देखकर चौंके फैन्स
We have been waiting for decades for a new Mohammed Rafi. It sounds as if we may have to wait no longer… I couldn’t switch this clip off… https://t.co/QhM3koPlVE
— anand mahindra (@anandmahindra) September 12, 2020










