আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमृता फडणवीस का नया गाना रिलीज, हजारों लोगों ने किया डिसलाइक

Published on: November 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अक्सर चर्चा में रहती हैं. इस बार अमृता फडणवीस अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. हालांकि, अमृता के लिए यह अच्छा अनुभव नहीं रहा, क्योंकि अधिकतर श्रोता उनके गाने को नापसंद कर रहे हैं. दरअसल, अमृता फडणवीस एक सिंगर भी हैं. उनका एक नया गाना ‘तिला जगू द्या’ नाम से रिलीज हुआ है, इस गाने को अमृता फडणवीस ने यूट्यूब पर रिलीज किया है. इस गाने को टी-सीरीज मराठी ने लॉन्च किया है.

http://युवाओं के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण एवं रोजगार हेतु सुनहरा अवसर



इसे भाई दूज के दिन लॉन्च किया गया है. यह गाना महिलाओं के सशक्तीकरण पर आधारित है. लेकिन इस गाने पर लोगों ने लाइक से ज्यादा डिसलाइक किए हैं. इस गाने को अब तक 44 हजार के करीब लोग डिसलाइक कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस गाने के बारे में लोग यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खराब टिप्पणियां भी कर रहे हैं. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं जिसमें वे एक मीटिंग में नजर आ रही थीं. इस दौरान उनकी टेबल पर कुछ खाली पन्ने पड़े हुए थे, जिस पर लिखा था, ‘फोटो लेते रहो’.

http://स्मृति सिन्हा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, वायरल हुईं तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now