महासमुंद. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत जिले के 14 से 45 वर्ष तक के युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत उनके अभिरूचि के अनुरूप पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदाता के माध्यम से निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर उत्तीर्ण युवाओं को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर हूनरमंद बनाने का लक्ष्य है. जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक अशोक साहू ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध पाठ्यक्रम इनमें डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, मशरूम उत्पादन, जैविक खाद निर्माण, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं टैक्सी ड्रायवर का कोर्स है तथा भविष्य में ग्लेजिंग ऑपरेटर, सिविंग मशीन ऑपरेटर, ऑर्गेनिक ग्रोवर, हैचरी प्रोडक्शन वर्कर, ब्रॉयलर फार्म वर्कर, मेसन, प्लम्बर असिस्टेंट स्पॉ थेरेपिस्ट, हाऊस कीपर कम कुक एवं असिस्टेंट कारपेंटर-वुडन फर्नीचर जैसे पाठ्यक्रम को आगामी समय में संचालित की जाएगी.
http://राशिफल : शनि और चंद्रमा रहेंगे एक साथ, देखें कैसा होगा आज का दिन
उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन के तहत् पूर्व में प्रशिक्षित, परंपरागत व्यवसाय करने वाले युवा, जिनके द्वारा स्वयं के व्यय (प्रति हितग्राही 800 रुपए) परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तीर्ण होने की स्थिति में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है. इसके अतिरिक्त जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कौशल प्रशिक्षण का संचालन किया जाता है. इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लाइवलीहुड कॉलेज, बरोंडा बाजार में संचालित किया जा रहा है. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना एनआरएलएम, जिला पंचायत से संचालित हैं. देना आरसेटी देना आरसेटी, बरोंडा बाजार में एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र इमलीभाठा महासमुंद में संचालित है. श्री साहू ने बताया कि वर्तमान में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) भुवनेश्वर द्वारा एनटीपीसी-सेल, पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) भिलाई के माध्यम से सीएसआर मद से जिले के युवाओं को मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एम.ओ.-आई.एम.) कोर्स में भुवनेश्वर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रहना, भोजन, यूनिफार्म प्रदान किया जाएगा.
http://‘खल्लारी में फिर एक बार लोकतंत्र पर हावी हो गया राजतंत्र’
प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा. इस योजना के तहत् इच्छुक हितग्राही अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, श्रम विभाग द्वारा जारी मजदूर पंजीयन कार्ड यदि हो तो उसकी छायाप्रति जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत, श्रम विभाग, लाइवलीहुड कॉलेज एवं जिले के समस्त आईटीआई, पॉलीटेक्निक, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के अलावा मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकरण महासमुंद के वेबसाइट www.cssda.cg.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने दाई-दीदी क्लीनिक का किया शुभारंभ, यहां केवल महिला डॉक्टर करेंगी महिलाओं का इलाज https://t.co/zCKS6jalr2
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 19, 2020







