रायपुर. राज्य शासन द्वारा अमिताभ जैन का मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापना का आदेश आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन राजेन्द्र प्रसाद मण्डल मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 नवम्बर 2020 (अपरान्ह) से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप होने वाले रिक्त पद पर अमिताभ जैन अपर मुख्य सचिव वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के पद पर पदस्थ करता है.
http://देवउठनी के दिन से लापता था युवक, कुएं में मिली लाश
मुख्यमंत्री ने महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया. उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी.







