नई दिल्ली. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. एक न्यूज चैनल से साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे और अधिक अपमान सहन नहीं हो रहा है. साक्षात्कार के दौरान कैप्टन ने बेहिचक यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस का पतन हो रहा है और नवजोत सिंह सिद्धू बचकाना हरकत कर रहा है. जिसे पार्टी ने सदस्यता दी थी.
https://Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, ऑफर में मिलेगा 3 हजार सस्ता
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं 52 साल से राजनीति में हूं. जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार किया गया है. सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि आप इस्तीफा दें. मैंने कोई सवाल नहीं पूछा. शाम 4 बजे मैं राज्यपाल के पास गया और इस्तीफा दे दिया. अगर आपको मुझ पर संदेह है 50 साल बाद और मेरी साख दांव पर है, अगर भरोसा नहीं है, तो मेरे पार्टी में रहने का क्या मतलब है?
https://हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, वन विभाग के तीन अधिकारी-कर्मचारी निलंबित









