আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना की सभी जांच दरों में कमी, आरटीपीसीआर 550 रुपए में होगा

Published on: April 13, 2021
---Advertisement---

रायपुर. कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन ने आम जनता को राहत देने की दृष्टि से निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दरों में काफी कमी की है. निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 150 रुपए का शुल्क तय किया गया है. इसमें जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं. प्रदेश के लैबों/अस्पतालों में आरटीपीसीआर जांच के लिए 550 रुपए निर्धारित की गई है. दोनों जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर अतिरिक्त शुल्क 200 रुपए लिए जाएंगे.

http://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

ट्रूनाट टेस्ट के लिए जांच शुल्क 1300 और मरीज के घर जाकर लेने पर 200 रुपए अतिरिक्त लगेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश में जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि सभी निजी चिकित्सालयों एवं पैथोलॉजी केन्द्रों में जांच दरों केा मरीज प्रतीक्षालय, बिलिंग काउंटर पर प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य होगा. यह आदेश छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डीजिस कोविड 19 रेगुलेशन 2020 की कंडिका 3 के एवं महामारी अधिनियम 1887 की कंडिका 2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है.

http://कोरोना से 3 मौतें, अस्पताल से न सलाह मिल रही और न दवा !

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now