महासमुंद. कड़ाके की ठंड एवं बारिश होने के कारण छात्र -छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिले के समस्त विद्यालय जिसमें शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं मदरसा विद्यालयों को बंद करते हुए 3 एवं 4 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है. यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इन दिनों में संचालित कक्षा नौवीं एवं दसवीं की परीक्षाएं यथावत संपन्न होंगी.
http://6 करोड़ किसान परिवारों को तोहफा, पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त की जारी
राजधानी के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी
रायपुर. कड़ाके की ठंड एवं बारिश होने के कारण छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देश पर जिले के समस्त विद्यालय जिसमें शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं मदरसा विद्यालयों को बंद करते हुए 3 एवं 4 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इन दिनों में संचालित कक्षा नौवीं एवं दसवीं की परीक्षाएं यथावत संपन्न होंगी.
http://निर्दलियों को साधने की कोशिश में कांग्रेस-भाजपा, शह-मात का खेल जारी
धान खरीदी में गड़बड़ी पर फड़ प्रभारी हटाए गए
बलौदाबाजार. धान खरीदी में प्रारंभिक रूप से गड़बड़ी पाये जाने पर शिकारी केशली (सिमगा) के फड़ प्रभारी राम चरण वर्मा एवं बारदाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा को धान खरीदी कार्य से हटा दिया गया है. उन दोनों पर दीर्घ शास्ति की कार्रवाई शुरू की गई है. आरोप जांच में सिद्ध होने पर उनकी नौकरी भी जा सकती है. गौरतलब है कि अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक ने गत दिवस सिमगा विकासखण्ड के उपार्जन केन्द्र शिकारी केशली का आकस्मिक निरीक्षण किया. धान एवं बारदानों का सत्यापन किये जाने पर 3 हजार 550 नए बारदाने कम एवं 291 पुराने बारदाने अधिक पाए गए. स्टॉक पंजी देखे जाने पर 4 किसानों का धान बिना टोकन के लाया हुआ पाया गया. धान के बोरों की स्टेकिंग भी नियमानुसार नहीं पाई गई. सहकारिता विस्तार अधिकारी द्वारा इन अनियमितताओं को लेकर उप पंजीयक को प्रतिवेदन सौंपा गया, जिसके अनुसार कार्रवाई की गई है.







