महासमुंद. स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी शाखा से मिलने वाली खबर में अब तक के आंकड़े राहत भरे रहे. जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में कुल 180 संदिग्ध मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. जिनमें से अब तब जांच के लिए राजधानी भेजे गए कुल 16 प्रकरणों में सभी निगेटिव प्राप्त हुए हैं. नियंत्रण दल के जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कसार के मुताबिक होम आइसोलेशन के 16 नमूनों को जांच के लिए राजधानी भेजा गया था. जिनमें सभी का विवरण नकारात्मक प्राप्त हुआ है. वहीं, विदेश यात्रा कर वापस लौटे 35 प्रकरणों के संदर्भ में डॉ मुकंद राव ने बताया कि सभी की निगरानी डॉ छत्रपाल चंद्राकर के नेतृत्व में होम आइसोलशन पर की जा रही है. जहां, आरबीएसके का दल उनके घर पर जाकर दैनिक निगरानी कर उनके स्वास्थ्य का जायजा भी ले रहा है.
http://कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में जारी आदेश-निर्देश का उल्लंघन, बीईओ निलंबित
यहां भी अब तक किसी भी प्रकरण में कोरोना वायरस या इसके संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में विभाग द्वारा निरंतर अपील की जा रही है कि होम आइसोलेशन के नियमों के पालन के साथ तालाबंदी के दौरान सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें. ताकि, संक्रमण को फैलने से रोके जाने वाले चक्र की निरंतरता बनी रहे. जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार ने बताया कि जिले में पहली बार स्वास्थ्य विभाग रिपोर्टिंग के लिए गूगल शीट का उपयोग कर रहा है. सभी विकासखंडों में कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम संबंधी सेवाएं प्रदाय कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से गूगल शीट पर ही दैनिक रिपोर्टिंग ली जा रही है. गूगल शीट की विशेषता यह है कि यह एक साथ कई डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को एक ही पृष्ठ यानी स्क्रीन पर जानकारी अंकित करने की सुविधा के साथ अंकेक्षण की त्रुटि रहित सेवाएं भी उपलब्ध कराता है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 386 नए केस, तबलीगी जमात की वजह से बढ़े मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय







