আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में जारी आदेश-निर्देश का उल्लंघन, बीईओ निलंबित

Published on: April 1, 2020
---Advertisement---

रायपुर. बिना किसी सक्षम प्राधिकारी के अपने पद का दुरूपयोग करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जारी आदेश-निर्देश का उल्लंघन करने पर मोहम्मद इकबाल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर को आयुक्त रायपुर संभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इकबाल को पद का दुरूपयोग करते हुए लॉकडाउन से छूट के कोरा फार्म में हस्ताक्षरित कर पद मुद्रा सहित मोबाइल नम्बर दर्ज कर अधिकारिता रहित आदेश जारी करने के कारण कलेक्टर रायपुर के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. इकबाल के निलंबन अवधि में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर जिला रायपुर का प्रभार नरेन्द्र वर्मा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर के पास रहेगा.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 386 नए केस, तबलीगी जमात की वजह से बढ़े मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

मुख्यमंत्री राहत कोष मे कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के अधिकारी देंगे एक दिन का वेतन

रायपुर. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ (तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों का प्रतिनिधि संगठन) ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सहायतार्थ अपने एक दिन का वेतन जमा कराया है. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने अनेक कदम उठाएं हैं, राज्य में लॉकडाउन के दौरान कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. राज्य शासन द्वारा मजदूरों, बेघरवार लोगों, प्रवासी मजदूरों सहित अन्य पीड़ित लोगों को हर संभव सहयोग और सहायता दी जा रही है. इस कार्य में अनेक संस्थाओं और व्यक्तियों ने भी सहयोग देने कदम बढ़ाएं है.

http://कोरोना मरीजों का इलाज करते गई किसी स्वास्थ्यकर्मी की जान तो परिवार को देंगे 1 करोड़ : केजरीवाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now