আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर रिलीज, आलिया का दिखा दमदार अवतार

Published on: February 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म कितनी दमदार होगी, इसकी झलक टीजर में ही दिखा दी गई है. ‘कहते हैं कि कमाठीपुरा में कभी अमावस्या की रात नहीं होती क्योंकि वहां गंगू रहती है…’ टीजर की शुरुआत में यह डायलॉग सुनते ही रोंगटे से खड़े हो जाते हैं.’ आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल और लुक में जान डाल दी है. उनके डायलॉग भी कमाल के हैं. वैसे फिल्म के टीजर की बात करें तो वो काफी कमाल लग रहा है. आलिया भट्टमाफिया क्वीन के अवतार में काफी दमदार लग रही हैं. टीजर रिलीज होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

http://महंगाई का झटका : इस महीने तीसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

आलिया भट्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लुक में परफेक्ट लग रही हैं. साथ ही लोगों को आलिया की एक्टिंग भी शानदार लग रही है. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विजय राज, हुमा कुरैशी, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पहवा नजर आएंगी.फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी का कैमियो भी होगा. बता दें कि यह फिल्‍म माफिया क्‍वीन गंगूबाई काठियावाड़ी पर आधारित है, जो पहले एक सेक्‍स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्‍ड डॉन बन गई. ये फिल्‍म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्‍वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है. यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. देखिए टीजर-

http://रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now