আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विवादों के बीच बदला गया अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम

Published on: October 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के नाम को लेकर चल रहे विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का टाइटल बदल दिया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब लक्ष्मी रखा गया है. इस फिल्म को पहले अपने टाइटल लक्ष्मी बॉम्ब के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा. इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत कर्णी सेना द्वारा एक लीगल नोटिस भेजा गया था.

http://एमपी की 75 पेटी शराब के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार



इस नोटिस में डिमांड की गई है कि इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए. इस लीगल नोटिस के मुताबिक, फिल्म का टाइटल ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ मां लक्ष्मी को लेकर काफी अपमानजनक है. इस नोटिस में कहा गया है कि लक्ष्मी का नाम बॉम्ब के साथ जोड़ने से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं. वही वरिष्ठ एक्टर मुकेश खन्ना ने भी इस फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था कि क्या अल्लाह या जीसस के नाम को किसी फिल्म के टाइटल के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?

http://हर किसी को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई भी नहीं छूटेगा : पीएम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now