আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अक्षय कुमार ने शेयर किया FAUG का एंथम, इस दिन होगा लॉन्च

Published on: January 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय गेमिंग कंपनी nCORE गेमिंग ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर FAUG नाम के एक गेम का ऐलान किया था. अब इस मल्टीप्लेयर गेम की लॉन्च डेट आ गई है. अब इसका एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में भारत और चाइना के बीच लद्दाख में हुए तनाव को दिखाया गया है. FAUG 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और उस दिन से ही ये डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. इससे पहले जारी किए गए टीजर में चीनी सैनिकों के साथ हाथापाई दिखाई गई थी.

http://रेड ड्रेस में दिखा मोनालिसा का बोल्ड अवतार, तस्वीरें वायरल



लेकिन इस बार असॉल्ट राइफल से बकायदा फायरिंग करते हुए दोनों तरफ के सैनिकों को दिखाया गया है. गेम के कुछ डायलोग इंग्लिश और पंजाबी में हैं. इस वीडियो में इस गेम का थीम सॉन्ग भी सुना जा सकता है जो बैकग्राउंड में चलता है. गौरतलब है कि इस गेम के लिए दिसंबर 2020 में प्री रजिस्ट्रशन शुरू किया गया था और कंपनी का दावा था कि 24 घंटे में 10 लाख लोगों ने इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन कराया था. एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस गेम का ट्रेलर शेयर किया है.

http://रहाणे के मुरीद हुए इयान चैपल, बताया- साहसी और होशियार कप्तान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now