नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना के चलते लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. अक्षय ने पहले ही 25 करोड़ की धनराशि पीएम केअर्स फंड में डोनेट किया है. अब उन्होने 3 करोड़ रुपए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को डोनेट किया है. अक्षय कुमार ने बीएमसी को मास्क, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), रैपिड टेस्टिंग किट और दूसरे मेडिकल किट के इंतजाम के लिए 3 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. ट्रेन एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
http://सूखा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, चार प्रधानपाठक निलंबित
बता दें अक्षय कुमार हमेशा से ही ट्रेंड सेटर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे #DilSeThankYou लिखा हुआ कार्ड पकड़े नजर आ रहे थे. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपने पूरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम के वर्कर्स, डॉक्टर्स, नर्स, एनजीओ, वॉलेंटियर्स, सरकारी अधिकारियों, वेंडर्स और बिल्डिंग के गार्ड्स को कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में योगदान देने के लिए दिल से धन्यवाद किया.
http://17 हाथियों के दल को देखकर भाग रहा था ग्रामीण, हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला
#Update: After contributing ₹ 25 cr to #PMCares, #AkshayKumar contributes ₹ 3 cr to #BMC to assist in the making of PPEs, masks and rapid testing kits… #COVID19Pandemic #CoronaVirus #Covid_19 #COVID19
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2020
http://खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर राशन दुकान निलंबित, कलेक्टर बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं










