नई दिल्ली. भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने अपना नया छठ गीत ‘बनवले रहिह सुहाग’ रिलीज कर दिया है. यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और अब वायरल हो रहा है. अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है. बनवले रहिह सुहाग में छठ मईया की महिमा के साथ-साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है. अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है.
http://KBC 12 : मोहिता बनीं दूसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम
‘बनवले रहिह सुहाग’ का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश पाराशर हैं. इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं. अक्षरा सिंह ने छठ स्पेशल गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी शेयर किया और लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश. अक्षरा ने ऑडियंस से इस गाने को देखें कि अपील भी की है. उन्होंने लिखा- बहुत ही खुबसूरत छठ गीत आपलोगों के बीच जरूर देखें और बतायें कैसा लगा… जय छठी मैया. देखिए गाना
http://इस बैंक के ग्राहकों को झटका, नहीं निकाल पाएंगे 25000 रुपए से ज्यादा










