नई दिल्ली. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ गाने की लोकप्रियता को देखते हुए इसका पार्ट टू ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2’ रिलीज किया है. उनके इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और ये तेजी से आगे बढ़ रहा है. यू-ट्यूब पर ये गाना टॉप सर्च में बना हुआ है. गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं. उनके ग्लैमरस अंदाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं वीडियो में उन्होंने बेहतरीन डांस भी किया है.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना हेतु पंजीयन के लिए नोटरीकृत आवेदन जरूरी नहीं
इस गाने को शिवम पंडित ने लिखा है और इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. रिलीज के बाद से ही गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि अक्षरा सिंह के गाने ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ के पहले पार्ट को भी जबरदस्त प्यार मिला था. उस गाने को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
http://अब तो लाश ने भी बता दिया, अब भी लूटी जा रही है रेत संपदा










