नई दिल्ली. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना ‘मोरे होंठवा से नथुनिया गुलेल करेला…’ रिलीज होते ही दर्शकों की फेवरिट लिस्ट में शुमार हो गया है. इस गाने में अक्षरा का अंदाज और उनकी अदाएं लोगों को लुभा रही हैं. इस गाने ने रिलीज के साथ ही लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. यह एक भोजपुरी गाना है जिसे अक्षरा सिंह ने ही गाया है और उन्हीं पर इसे फिल्माया भी गया है. इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह ने भी काम किया है. बता दें कि यह गाना वर्ष 1977 में आई फिल्म दंगल का है जिसे अक्षरा सिंह की आवाज में रीमिक्स किया गया है.
http://मोबाइल में गेम खेलने से पिता ने किया मना तो पुत्र ने लगा ली फांसी
इस भोजपुरी वर्जन के ऑरिजिनल गाने को आशा भोसले ने गाया है. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया है और कुल्वंत जानी ने इसे लिखा है. वहीं, नए रीमिक्स भोजपुरी गाने में कुछ बदलाव भी किए गए हैं जो नए वीडियो को पुराने से अलग बनाता है. इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है और लीरिक्स में बदलाव भी आशीष वर्मा ने ही किया है. इस गाने में अक्षरा सिंह काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इस गाने में नागिन धुन की झलक भी है जिस पर अक्षरा बेहतरीन डांस करती दिख रही हैं. देखिए गाना-
http://रेड ड्रेस में दिखा मोनालिसा का बोल्ड अवतार, तस्वीरें वायरल










