नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हो गया है. फिल्म निर्माता हैदर काजमी के OTT प्लेटफॉर्म मस्तानी पर अक्षरा सिंह का ये गाना रिलीज के साथ वायरल भी हो रहा है. मेरी वफा अक्षरा का हिंदी गाना है, जिसे उन्होंने सुरीली आवाज दी है. यूं तो अक्षरा सिंह के गानों की धूम यू-ट्यब पर खूब है, लेकिन अब उनके गाने ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर भी धमाल मचाने लगे हैं. ये गाना मेरी वफा सेड सॉन्ग है.
http://इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
अक्षरा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लगा रहा है कि हैदर काजमी जैसे दिग्गज व संजीदा फिल्ममेकर के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर मेरे गाने को जगह मिली है. अक्षरा ने कहा कि ये गाना बेहद अच्छा है, आप जरूर सुनिए. बता दें कि इससे पहले मस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज द रेड लैंड रिलीज हो चुकी है, जिसमें पूर्वांचल में जातिवाद की लड़ाई के खूनी अंजाम को दिखाया गया. हैदर काजमी ने मस्तानी के बारे में कहा था कि यह सार्थक और प्रगतिशील सिनेमा के लिए एक बेहतर मंच है.
http://Realme C11 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










